Home Uncategorized सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ जाएंगे अयोध्या, नशे के खिलाफ जागरुकता...

सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ जाएंगे अयोध्या, नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट 

63
0

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ आज अयोध्या जाएंगे। मंत्रिमंडल के साथियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वे हनुमानगढ़ी और सरयूघाट भी जाएंगे। दर्शन के बाद शाम 6.45 बजे अयोध्या से वापसी होगी। 

शनिवार की बड़ी खबरें 

नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान:  यूनाइटेड नेशन ऑफिस ऑन ड्रग एंड क्राइम, रायपुर पुलिस की संयुक्त पहल से आज नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। सुबह 10.30 बजे दीनदयाल ऑडिटोरियम में राइस अप फॉर पीस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यूनाइटेड नेशन की टीम, पुलिस और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ के 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जुलाई तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, जशपुर और बलरामपुर जिले में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक औसत से 31 फीसदी से कम बारिश हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here