सीएम साय राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। सीएम साय आज राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ विजन 2047 डॉक्यूमेंट को लेकर संवाद करेंगे। युवा, कृषक, महिला और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। 

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेंगे। शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। सूडा और चार नगरीय निकायों को 18 जुलाई को पुरस्कृत किया जाएगा। बिलासपुर, रायगढ़, चांपा और भाटापारा नगरी निकाय पुरस्कृत होंगे। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में समारोह होगा। 

मतदाता आभार सम्मेलन का आयोजन : ग्रामीण और उत्तर विधानसभा में आज मतदाता आभार सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल मतदाताओं को आभार जताएंगे। एकात्म परिसर रायपुर उत्तर विधानसभा में यह कार्यक्रम होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *