बिलासपुर। प्रो डॉक्टर शरद कुमार बाजपेयी (सी एम डी कालेज)प्रथम कुलसचिव पंडित सुन्दर लाल शर्मा विश्व विद्यालय का आज लम्बी बिमारी के उपरांत निधन हो गया इनकी जीवनसंगनी डॉ श्रीमती किरण वाजपेयी विभागाध्यक्ष,रसायन शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में पदस्थ है बड़े पुत्र मनु वाजपेयी आई आई टी कानपुर से पीएचडी कर बंगलोर में कार्यरत है कनिष्क पुत्र डॉ तन्मय गैस्ट्रो इंट्रो में डी एम कर एम्स दिल्ली में कार्यरत है।
ज्ञात हो प्रो शरद बाजपेयी भारतरत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के भतीजे व पूर्व सांसद स्व श्रीमती करुणा शुक्ला के भाई थे उनका अंतिम संस्कार दिनांक 12 सितम्बर दिन रविवार को सुबह 10-00 बजे निवास अलका एवेन्यू उसलापुर से सीधे मुक्ति धाम सरकंडा के लिये प्रस्थान करेंगे ।