मुंगेली। 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती अवसर पर संभावित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन एवं मेला स्थल पर हो रही तैयारियों के लिए कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल अमरटापू धाम मोतिमपुर का दौरा किये। इसके अलावा ग्राम मोतिमपुर में चल रही धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। एक दिवसीय गुरु पर्व मेला आयोजन की तैयारी के संबंध में चर्चा एवं निरीक्षण किए जिसमें हेलीपेड, सभा स्थल, मन्दिर प्रांगण का निरीक्षण किये।
अमरटापू में नेहा पब्लिक स्कूल छीतापार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में बौद्धिक परिचर्चा में छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिए,शिविर में उपस्थित बच्चों को भोजराम पटेल एसपी द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीएफओ अभिनव कुमार, एसडीएम अजय शतरंज, सीईओ श्री साहू जनपद पंचायत मुंगेली, लक्ष्मीकांत भास्कर, बैंक मैनेजर दीपाली टेटे एवं जिले के तमाम प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
बता दें 1996 से लगातार मोतिमपुर में अमर टापू धाम मेले स्थल में 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती मनाया जाता है। जिसमें पूरे प्रदेश भर के सतनामी समाज के लोग इस श्रद्धा एवं आस्था के केंद्र पहुंचते है।
गुरु घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक माने जाते हैं,उन्होंने समाज में समानता, सच्चाई और अहिंसा का संदेश दिया और सदाचार के मार्ग पर चलने प्रेरित किया।
प्रतिवर्ष मेले को एक मान्यता होने के बाद लगातार मुख्यमंत्री भी स्वयं इस दिन उपस्थित रहकर सबको जयंती अवसर की शुभकामनाएं देते हैं।
मेला आयोजक दुर्गा बघेल, अध्यक्ष गुरु अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट अमरटापू धाम से आगामी गुरु पर्व मेला में पर्याप्त प्रशासन सहयोग करने की बात कही।