पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है. उन्होंने 15 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था
सुष्मिता देव अब TMC में शामिल हो गई हैं। पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़ी थी। पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। उन्होंने 15 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब अभिषेक बनर्जी और डेरक ओ ब्रायन ने सुष्मिता देव को TMC की सदस्यता दिलाई। सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल उठाकर कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लिया था. कहा गया था कि ऐसे नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं, इसपर मंथन होना चाहिए।
बता दें कि कांग्रेस में सुष्मिता देव ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव की असम में अच्छी पकड़ रही है। वह राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। पिता के बाद सुष्मिता देव ने भी लोकसभा में कांग्रेस की टिकट पर सिल्चर सीट से जीतकर सांसद रह चुकी हैं।