Breaking-6 दिनों के ड्रामे के बाद दिल्ली दरबार से मिले बिना लौटे छत्तीसगढ़ के विधायक

रायपुर। दिल्ली दरबार से कांग्रेसी विधायकों की वापसी हो रही हैं। थोड़ी देर में विधायक छत्तीसगढ़ पहुंच जाएंगे। सभी विधायक विशेष विमान के जरिये उड़न भर चुके है। विधायकों से भरी विमान की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सभी विधायक विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं। करीब 6 दिनों से यह दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे।

इसी के साथ ही 6 दिनों से जारी सत्ता बदलाव की अटकलों को विराम लग गया है। विधायक बिना आलाकमान से मिले ही वापस लौट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कुल 35 से ज्यादा विधायक विमान से रायपुर लौट रहे हैं। बता दें कि बुधवार 29 सितंबर को पहले 15 विधायक दिल्ली गए थे। उसके बाद एक अक्टूबर तक दिल्ली में कुल 35 से ज्यादा विधायक जुट गए।

करीब 6 दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब सभी विधायक वापस लौट रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान बृहस्पत सिंह लगातार मीडिया से बात करते रहें। उन्होंने बीजेपी पर बघेल सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। इसके बाद सोमवार को बिना आलाकमान से मुलाकात किए ही सभी विधायक की वापसी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार विधायकों की रविवार रात को उनकी बात छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से हुई। उन्होंने कहा कि हम सब लोग छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वहीं पर बैठकर आप लोगों से बात और मुलाकात होगी। जिसके बाद सभी विधायकों ने दिल्ली से लौटने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *