महापुरुषों की जयंती पर कांग्रेस का पौधरोपण, पदयात्रा कार्यक्रम

मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करके उनका स्मरण किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर पद यात्रा का आयोजन किया गया जिसके तहत रामा कापा स्कूल में एवं टेमरी नवागांव में तलाब किनारे पौधरोपण के पश्चात दुल्हीनबाय में पदयात्रा का समापन किया गया । जिसमें कांग्रेस नेता राकेश पात्रे विधानसभा मुंगेली लोक राम साहू ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार साहू जिला उपाध्यक्ष संजय यादव जिला महामंत्री सूरज यादव शहर महामंत्री मनोज सोनकर शहर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साहू इंद्रजीत कुर्रे आयुष सिंह श्रीनेत,राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य एवं वरिष्ठ ग्रामवासी,बच्चे उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *