घूस लेने के विभिन्न तरीके देखें पर तत्कालीन SDOP ध्रुवेश जायसवाल ने ले ली घुस अकाउंट में, हुई शिकायत
फर्जी मामला बनवा कर रुपए ऐंठने वाले पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने की उठी मांग
बलरामपुर। जिला बलरामपुर वाड्रफनगर के तत्कालीन एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के खिलाफ पत्रकार शिव कुमार चौरसिया ने SP बलरामपुर को लिखित शिकायत देकर जांच व भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। पत्रकार ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि मुझे अपराध क्रमांक 0042/20 में पुलिस आरक्षक को प्रार्थी बनाते हुए झूठा एफआईआर कर तत्कालीन एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के द्वारा पत्रकार को कार्यालय बुलाया गया, डराते धमकाते व जेल न भेजने के शर्त पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। डरा-सहमा हुआ पत्रकार बोला मेरे पास उतने रुपए नहीं है, और कुछ रुपए है भी तो मेरे अकाउंट में है, तभी घूसखोर SDOP ध्रुवेश ने कहा मेरा मोबाईल नम्बर 8770983613 है जिसमें फोन-पे की सुविधा उपलब्ध है, तत्काल ट्रांसफर करो और पैसे की व्यवस्था भी करो वरना जेल जाने को तैयार रहना।


