स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुंगेली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में शिक्षक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया,जिसका आयोजन स्कूल के सभी बच्चों तथा शाला विकास समिति के सदस्यों द्वारा मिलकर किया गया,इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया,इस कार्यक्रम में कवि देवेंद्र परिहार और देव गोस्वामी की कविताओं ने विशेष समा बांध दिया, सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ अजीज रफीक खान का भी सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम शाला विकास समिति के अध्यक्ष ,सोम वर्मा जिला पंचायत सीईओ दशरथ सिंह राजपूत जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडे स्वतंत्र मिश्रा,सक्रिय सदस्य संजय यादव ,हीरालाल साहू ,प्राचार्य श्रीमती सृष्टि शर्मा, शीला जयसवाल प्रधान पाठिका दीप्ति चतुर्वेदी ,महादेव यादव,पंकज मिश्रा,सांत्वना दत्ता,राहुल वर्मा,उमाशंकर साहू,हरि शंकर साहू,रश्मि पांडेय,पुष्पांजली कोशले,सविता देवांगन,अमित सोनी ,लुकेश्वर ध्रुव एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती सृष्टि शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *