खेत में मिली प्रेमी जोड़े की लाश : सगाई के दूसरे दिन ही प्रेमी से मिलकर लिया खतरनाक फैसला

कांकेर- पहले प्यार किया और उसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जी हां कांकेर जिले में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली है। प्रेमिका की सगाई के दूसरे दिन दोनों ने खुद को खत्म करने का फैसला ले लिया था। दरअसल, प्रेमिका की सगाई दूसरे लड़के से हो रही थी। जिसको लेकर दोनों काफी परेशान थे। यह पूरा मामला कांकेर के गुड़ाबेड़ा गांव का बताया जा रहा है। 

बता दें, प्रेमी 20 साल का था। लेकिन उसकी प्रेमिका नाबालिग लड़की थी। दोनों काफी समय से साथ रहना चाहते थे। लेकिन नाबालिग लड़की की शादी किसी और लड़के से करवाई जा रही थी। ये बात प्रेमी को रास नहीं आई और दोनों ने जहर खाकर आत्यहत्या कर ली। जिसके बाद दोनों की लाश खेतों में मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *