छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता: साय सरकार ने 4% बढ़ाया; 1 अक्टूबर से 3 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। ये घोषणा CM साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले की है। बताया जा रहा है कि यह महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर से राज्य के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। राज्य में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *