दीपावली मंगल मिलन: मुंगेली शहर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद अरूण साव,विधायक पुन्नूलाल मोहले_video

मुंगेली। भाजपा द्वारा दीपावली मंगल मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद अरूण साव,विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर सदर बाजार व्यापारियों से मिल दीप मिलन की शुभकामनाएं दी।

दीपावली मंगल मिलन समारोह में पहुंचे अरुण साव ने कहा कि वह जन्मभूमि, कर्मभूमि मुंगेली होने के कारण अलग जुड़ाव व अपनेपन के साथ आमजनमानस के साथ जुड़े हुए हैं,उन्होंने कार्यक्रम में बुलाए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक दूसरे से मिलने का अवसर प्राप्त होता है। वरिष्ठ व्यापारी विजयलाल कोटड़िया ने बताया कि आज हमारा सौभाग्य है कि यहां पर अरूण साव व पुन्नुलाल मोहले पधारे।

दीपावली मिलन पान बीड़ा हेतु नगर भ्रमण पर निकले जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक , गिरीश शुक्ला व पूर्व विधायक तोखन साहू व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण,नगर भ्रमण में नागरिकों व व्यापारियों से मुलाकात कर दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *