Big breaking- मेरा ध्यान अभी विभागीय बैठकों पर है बाकी सब ‘आल इज वेल’- टीएस सिंहदेव

कुछ ही देर में राजधानी दिल्ली से रायपुर लौटेंगे टीएस बाबा व समर्थकों की फौज

स्वागत लिए बिना ढकोसला सादगी से पहुंच रहे मंत्री सिंहदेव ने दिया पार्टी अनुशासन में रहने का अनूठा उदाहरण

दिल्ली/रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रात 9 बजे रायपुर लौट रहे हैं। इससे पहले 24 अगस्त को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद से वो दिल्ली में मौजूद थे। ढाई-ढाई साल के फार्मूले के बीच सिंहदेव की दिल्ली में मौजूदगी ने सियासी तापमान काफी बढ़ गया था। सिंहदेव रायपुर लौटते ही अपने काम में जुटेंगे।

कल ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलायी है, जबकि दो दिन बाद पंचायत विभाग की भी समीक्षा करेंगे। सिंहदेव से जब ये पूछा गया कि क्या अब सब कुछ ठीक हो गया है…ऑल इज वेल…तो जवाब में सिंहदेव ने कहा कि हां, सब ठीक है..ऑल इज वेल।

सिंहदेव ने कहा कि…. “हॉ सब बढ़िया ही रहता है, ऑल इज वेल…
24 अगस्त को मेरी राहुल जी से मुलाकात हुई थी, उसके बाद पुनिया जी ने रोक लिया था, अब रायपुर जा रहा हूं, कोरोना की तीसरी लहर है, उसकी विभागीय तैयारी करनी है, कल मैंने स्वास्थ्य विभाग की बैठक
बुलायी है, पंचायत विभाग है उसकी भी बैठक बुलायी है, यहां अलाकमान से बात हुई है, खुलकर बात हुई है, आलाकमान का निर्देश हमेशा से मिलता रहता है, जो भी निर्देश मिलेगा उस पर काम करेंगे”
वहीं नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए सिंहदेव ने कहा कि “अभी मेरा ध्यान कोरोना की तीसरी लहर पर है, मुझे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली हुई है उस पर अभी मेरा ध्यान है, पंचायत विभाग की जिम्मेदारी है, उस पर मेरा ध्यान है। स्वास्थ्य विभाग की कल मैंने बैठक बुलायी है पंचायत विभाग की भी उसके बाद बैठक होगी, तो मेरा ध्यान अभी काम पर है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *