उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रेल हादसा में घायल लोगों के स्वास्थ्य का लिया जायज़ा

बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश

घायल लोगों का शहर के 4 अस्पताल में हो रहा इलाज

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसा में घायल मरीजों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की।उन्होंने हादसे पर दुख जताया। श्री साव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कल बिलासपुर के लाल खदान के समीप रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों का इलाज शहर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेड सिटी अस्पताल में चल रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने इन सभी अस्पतालों का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढाढस दिलाया ।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह,सिम्स के डिन रमनेश मूर्ति, निगम सभापति विनोद सोनी,नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित रेलवे प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *