उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में भव्य विजय संकल्प रैली में कहा-“डबल इंजन की भाजपा सरकार को निकाय चुनाव मे जीत दिलाकर बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार”

रायपुर रोड से पूरे शहर सैकड़ों स्थानों पर ऐतिहासिक भीड़ अभिवादन ने बता दिया आमजनमानस की अभिव्यक्ति
घर घर से महिलाएं समुह में किया विजय संकल्प रैली का अभिवादन

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली में आयोजित विजय संकल्प रैली में हजारों की संख्या में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य में आप लोगो के सहयोग एवं आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार स्थापित है। आज दिल्ली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को ऐतिहासिक समर्थन मिला और सरकार बनी। अब आप लोगो का दायित्व है कि स्थानीय स्तर पर हो रहे नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाये।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी तक 7 हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सांसद भारतीय जनता पार्टी के चुन कर केन्द्र में भेजे गये है जिनमें से इकलौते सांसद तोखन साहू को केन्द्र सरकार में नगरीय निकाय का राज्यमंत्री बनाया गया है। मैं स्वयं मुंगेली जिले का ही हूं। केंद्र और राज्य सरकार में ये नेतृत्व आप लोगों के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया।

उन्होंने लोगो को आव्हान किया कि अब आप लोगों का दायित्य है कि मुंगेली नगर पालिका के स्थानीय चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेष पाठक के नेतृत्व में स्थानीय सरकार बनानी है। सभी 22 वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें।

श्री साव ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता से किये गये अवने वायदों को पूरा नही किया। जनता से विश्वासघात कर भ्रष्टाचार कर पैसो का बंदरबाट किया। शराब घोटाला कोयला चावल एवं पीएससी में घोटाला किया ये सभी आरोपी जॉच के बाद अब जेल में है। राज्य की जनता में मामले उजागर होने पर आक्रोश था और उन्होंने भ्रष्टाचारी सरकार को बेदखल कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी सांय-सांय पूरा हो रही है। 18 लाख लोग कांग्रेस शासन में आवास से वंचित हो गये उसे अब हमने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। इसके अतिरिक्त और भी आवास स्वीकृत किये जायेंगे। हमने किसानों के साथ किये गये सभी वायदे पूरे कर दिये। प्रदेश में 27 लाख किसानों के बकाया राशि 12 हजार करोड़ भी उनके खातों में जमा किए जा रहे है। 13 महीनों में महतारी वंदन योजना की राशि माता बहनों के खाते में जमा कर दिये गये है। प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोगों ने आयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए है। 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। इसी प्रकार नजूल भूमि पर वर्षो से काबिज लोगो के लिए नया कानून लाकर उनको मालिकाना हक दिलायेंगे।

मुंगेली के वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके एक बटन दबाते ही सरकार बनते ही माता बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपये आने लगे। भाजपा सरकार ने ही मुंगेली के विकास के लिये बहुत कुछ किया। सरकार आवास हीनों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् पक्के मकान बनाकर दिये जायेंगे।
श्री मोहले ने कहा कि आपने केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राज्य में श्री विष्णुदेव साया जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई है अतः अब आपका दायित्व है कि मुंगेली नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनाये। उन्होंने सभी 22 वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष शैलेष पाठक को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

भव्य विजय संकल्प रैली में उपमुख्यमंत्री अरूण साव,वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले,नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेश पाठक,जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित भाजपा पार्षद प्रत्याशियो के साथ हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, आमजनमानस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *