बिलासपुर प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव

130 लोगों की सदस्यता में मचे बवाल के बाद निर्वाचन रद्द होने के बाद नए चुनाव में अपडेटेड पदाधिकारियों की होगी ताजपोशी

बिलासपुर।बिलासपुर प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी (2025-2027) का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ग्रैंड अम्बा होटल, पुराना बस स्टैंड रोड में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव स्वयं नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल हैं।

समारोह में प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। प्रेस क्लब की टीम ने अल्प समय में संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की है, जिसकी पत्रकार जगत में सराहना हो रही है।

उल्लेखनीय है कि यह शपथ ग्रहण समारोह पूर्व में 26 जनवरी को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रस्तावित था, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से उस दिन कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। अब यह समारोह पुनः निर्धारित तिथि पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करेगी।

कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों में उत्साह का माहौल है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रेस क्लब के पदाधिकारी इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *