Home राजनीति मणिपुर हिंसा पर डिप्टी सीएम सिंहदेव ने की निंदा, भाजपा सरकार पर...

मणिपुर हिंसा पर डिप्टी सीएम सिंहदेव ने की निंदा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

168
0

रायपुर। मणिपुर हिंसा अब तक जारी हैं। इस हिंसा में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई है और लाखों की संख्या में लोग इस हिंसा से प्रभावित हुए हैं। इस बीच कुछ घटनाएं ऐसी भी घटी हैं, जिन्होंने मानवता को शर्मसार किया है। दरअसल, हिंसा के साथ महिलाओं का शोषण भी किया जा रहा है। दो महिलाएं निर्वस्त्र होकर सड़को पर उतर आई जिसका बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा बरपा है और अब इस मामले में एक्शन की मांग हो रही है। वहीं यह मामला संसद तक भी जा पहुंचा है। इस बीच अब मणिपुर हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने हिंसा की हैं। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने अपना बयान दिया है। डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि, मणिपुर से आ रहे दृश्य चौंकाने वाले और बेहद दर्दनाक हैं। मणिपुर में अराजकता व्याप्त है, लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से अब तक एक शब्द भी नहीं बोला गया है। भाजपा सरकार का मूकदर्शक बने रहना आश्चर्यजनक है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आगे कहा मानवता शर्मसार है, लेकिन भाजपा नहीं। उन्होंने कहा आज वहां के लोग सोच रहे होंगे की हमने ऐसी सरकार को क्यों चुना जिसने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here