हरियाणा। रोहतक सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 50 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल के दौरान वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। 29 दिन पहले ही राम रहीम फरलो काट दोबारा जेल लौटा था।गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर हो गई।कब-कब मिली पैरोल?जानकारी के अनुसार, राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड और रेप केस में 2017 में सजा हुई थी। अब तक उसे 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल दी गई थी। इस दौरान राम रहीम की मां बीमार थी और वह उनसे मिलने गया था। इसी तरह दूसरी बार 21 मई 2021 को फिर बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल, चौथी बार जून 2022 को एक महीने की पैरोल मिली थी।




