लोरमी में विकास को रफ्तार: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 05 सड़कों के लिए दी 15.59 करोड़ की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं लोरमी के लोकप्रिय विधायक अरुण साव लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लोरमी विधानसभा क्षेत्र की पाँच महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ 59 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।


लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में डिप्टी सीएम की अनुशंसा पर निम्नलिखित सड़क निर्माण कार्यों को शामिल किया गया है।

स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य
ग्राम हड़गांव–कोतरी मार्ग
लंबाई – 2.70 किमी
स्वीकृत राशि – 354.38 लाख रुपये,ग्राम डिंडोल माइनर केनाल–चंद्रपुर विचारपुर मार्ग
लंबाई – 2.00 किमी
स्वीकृत राशि – 248.79 लाख रुपये,ग्राम नवलपुर–कोतरी हाई स्कूल मार्ग
लंबाई – 2.625 किमी
स्वीकृत राशि – 279.77 लाख रुपये,मुख्य मार्ग से सेमरिया–लछनपुर मार्ग
लंबाई – 2.00 किमी
स्वीकृत राशि – 230.16 लाख रुपये,ग्राम डिडौरी–चंदियाभाठा मार्ग
लंबाई – 2.60 किमी
स्वीकृत राशि – 388.89 लाख रुपये है। लगातार सड़कों की मिल रही स्वीकृति के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और विकास गतिविधियों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *