मरी मछलियो के दुर्गंध से परेशान हो रहे महामाया मंदिर के श्रध्दालु

संतोष सोनी चिट्टू

रतनपुर: रतनपुर नगर पालिका को तालाबो की स्वच्छता पर नही है ध्यान यहां के एक प्राचीन तालाब कल्पेसरा मे पानी के प्रदूषित हो जाने के कारण मछलियां मरने लगी है वही मरी हुई मछलियो के दुर्गंध से वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में पर्यटन के लिए प्रसिध्द रतनपुर के मंदिर माँ महामाया देवी में आने वाले श्रध्दालू कल्पसरा तालाब की बदबू से परेशान है और नाक मुंह बंदकर के मंदिर मे पहुंच रहे है वही नपा रतनपुर को तालाबो को स्वच्छ बनाने मे कोई ध्यान नही है।


सूत्रो की माने तो महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा तालाब को ठेके मे लेकर स्वच्छता पूर्वक तालाब को रखने की बात चल रही है इस संबंध मे पूर्व मे लिखित प्रस्ताव भी किया गया था लेकिन नपा रतनपुर को इन प्रस्तावो मे कोइ रूचि नही लिया जिससे तालाबो का अस्तित्व अब रतनपुर मे संकट की ओर है।

महामाया मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने कहा कि इसकी जानकारी हमने नगरपालिका को दी है लेकिन नगरपालिका के कर्मचारी व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे उसकी लिखित शिकायत नगर पालिका में की गई लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है मछली दुर्गंध से महामाया मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं खासी परेशानियों का सामना करना पर रह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *