सेना भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम में परसेप्शन IAS अकादमी के डायरेक्टर दे रहे प्रशिक्षण

नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल

लगभग 675 लोगों के लिए आवास, भोजन अन्य सुविधाएं जिला प्रशासन करा रही मुहैया

75 महिलाओं व 600 पुरुषों को मिल रहा प्रशिक्षण

मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा और सैन्य बल भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के लगभग 675 युवाएं शामिल है।

प्रशिक्षण के निरीक्षण में नियमित रूप से नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहते हैं साथ ही परसेप्शन IAS अकादमी के संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित होकर प्रशिक्षण दिए। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन व युवाओं को बेहतर तैयारी कर प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *