जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीण में दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा की

लोरमी/मुंगेली। लगातार हो रही बरसात के वजह से क्षेत्र के नदियों नालों के किनारे बसे कई घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। बाढ़ से प्रभावित लोरमी क्षेत्र के ग्राम खपरीकला, लगरा, भाठा, कोसमतरा, बेलसरी, कुकुरहट्टा में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनको होने वाली समस्याओं से अवगत हुए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बताया कि बरसात के वजह से क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित है, नदी नाले उफान पर है। नदी, नालों से लगे घरों में पानी घुस चुका है, कई घर पूरी तरह से टूट गए है, घरों में पानी घुसने से घर मे रखे राशन सामग्री, बर्तन, जिसे अन्य सामग्री पानी मे बह गए है। बाढ़ से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रशासन से भी इस विषय पर चर्चा की गई है, जिसमे उन्होंने भी हर संभव मदद करने के लिए आश्वस्त किया है। इस दौरान क्षेत्रीय जनपद सदस्य मदन चंद्राकर, पेखराम कश्यप, नागेश गुप्ता, देवी जायसवाल, हेमंत मानिकपुरी, धनीराम साहू, नवल दुबे, महेंद्र दुबे, द्वारिका चंद्राकर, मुरारी सोनकर, सुरेंद्र चंद्राकर, सुग्रीव चंद्राकर, जलेश नवरंग, अतुल यादव, दीपक चंद्राकर, हेमंत चंद्राकर, गोविंद चंद्राकर, बलिराम चंद्राकर, शंकर चंद्राकर, विजय साहू, मनोज चंद्राकर, सुमन साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *