मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बटवारा

रायपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्वों के साथ कैबिनेट के सभी सहयोगी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने और हमारे संकल्पों की सिद्धि के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी मंत्रीगण अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *