आईएमए के 100 साल पूर्ण होने पर आयोजित कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व डॉ विनोद तिवारी ने किया

छत्तीसगढ़ को इस बार 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 100 वर्ष के उपलक्ष्य में natcon 25 गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व डॉ विनोद तिवारी ने किया है । ज्ञात हो की डॉ विनोद तिवारी आईएमए हेड क्वार्टर में असिस्टेंट जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी उपस्थित थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी थे ।
आईएमए के अध्यक्ष के रूप में अहमदाबाद के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल नायक ने पदभार ग्रहण किया ।


कल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जय शाह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष श्री
चौधरी जी थे ।


छत्तीसगढ़ को इस बार 5 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ इसमें बेस्ट इमर्जिंग स्टेट, बेस्ट न्यूज़ बुलेटिन एवं व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता डॉ प्रभात पांडे, डॉ अरुण गोवर्धन और डॉ राजू भैसारे जी को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ विनोद तिवारी, डॉ अनूप वर्मा, डॉ प्रभात श्रीवास्तव, डॉ राजू भैसारे, डॉ अरुण गोवर्धन , शाहदिल खुसरो,देवेंद्र कश्यप,मुकेश साहू ,शिवेंद्र शुक्ला,तुषार ओगले सम्मानित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *