राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत,सांसद अरुण ने दी बधाई

नई दिल्ली : बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अरुण साव ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है । श्री अरुण साव ने कहा है कि भारतीय गणतंत्र के 15 वें राष्ट्रपति के पद पर प्रथम जनजाति महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का निर्वाचन ऐतिहासिक हैं। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद के विचारो के अनुरूप एवं नारी सशक्तिकरण का अनुपम संगम हैं।


जनजाति समाज की एक बेटी का दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचन देश के परिपक्व लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण हैं।
पार्षद से लेकर राष्ट्रपति के पद तक का सफर प्रेरणादायीं हैं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, एवं देशवासियों को बधाई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा जी का आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *