बरछा स्थित एनीकट पार करते समय नदी में डूबने से एक की मौत, दो अभी भी लापता

कलेक्टर अजित वसंत और पुलिस अधीक्षक दुखुराम तत्काल पहुॅचे घटना स्थल,आर बी. सी. 6-4 के तहत प्रकरण बनाने के दिये निर्देश

श्रद्धांजली योजना के तहत एसडीएम ने प्रदान की मृतक के परिजनो को 02 हजार रूपये की राशि

श्रीमति रामेश्वरी की मृत्यु और उत्तरा मरावी एवं कु. अन्नपूर्णा मरावी लापता

मुंगेली। जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम बरछा में आगर नदी पर निर्मित एनीकट पार करते समय नदी में गिरकर नदी के तेज बहाव में ग्राम बगबुड़वा के एक ही परिवार के तीन व्यक्ति बह गए। नदी की पानी में डूबने से श्रीमति रामेश्वरी मरावी की मृत्यु हो गई और उत्तरा मरावी एवं कु. अन्नपूर्णा मरावी की लापता होने की जानकारी दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक डी.आर आंचला तत्काल एनीकट स्थल पहुॅचे और उन्होने मृतक के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए लापता व्यक्तियों को ढूढ़ने हेतु अविलंब रेस्क्यू आपरेशन प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आर बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरण बनाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रिया गोयल ने श्रद्धांजली योजना के तहत मृतक के परिजन को तत्काल 02 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *