Home Uncategorized क्रिस्पी बाॅम्बे मसाला टोस्ट का मज़ा लीजिए घर बैठे, बरसात में आ...

क्रिस्पी बाॅम्बे मसाला टोस्ट का मज़ा लीजिए घर बैठे, बरसात में आ जाएगा परम आनंद…

39
0

बाॅम्बे तो मुंबई बन गया लेकिन बाॅम्बे मसाला टोस्ट का स्वाद जस का तस लोगों की ज़ुबां पर चढ़ा रहा और आज भी बाॅम्बे मसाला टोस्ट मुंबई का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। ये बेहद क्रिस्पी, टेस्टी और मसालेदार होता है। आज हम इसी फेमस स्ट्रीट फूड बाॅम्बे मसाला टोस्ट की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। बनाकर ज़रूर देखिए। फिर देखिए कैसे ये रेसिपी घर में सबकी फेवरेट बनती है…

बाॅम्बे मसाला टोस्ट बनाने के लिए सामग्री –

  • तेल- 1टेबल स्पून
  • राई-1 टी स्पून
  • करी पत्ते – 7-8
  • लहसुन की कलियाँ – 5-6
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च-2
  • आलू-5,उबले हुए
  • हरा धनिया – मुट्ठी भर
  • नींबू – आधा
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून

चटनी के लिए-

  • धनिया – 2 कप
  • पुदीना – 15-17 पत्ते
  • लहसुन की कलियाँ – 5-6
  • हरी मिर्च – 4
  • नारियल बूरा- 3 टेबल स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • नींबू का रस-1 टेबल स्पून

साथ में-

टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च और उबले चुकंदर के पतले स्लाइस, बटर, 6 चीज़ स्लाइस और सैंडविच ब्रेड

बाॅम्बे मसाला टोस्ट ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई का तड़का देंं। अब करी पत्ते डालें।इसके बाद बारीक किसे या कुटे अदरक और लहसुन को भूने। बारीक कटी हरी मिर्च भी डालें। अब बारीक कटा हरा धनिया और हल्दी डालकर भूनें।अब इसमें आलू मसल कर डालें। साथ ही नमक भी एड करें। अच्छी तरह मिक्स करें और आपका आलू तैयार है। आंच बंद कर दें और आलू को ठंडा होने दें। अब 5-7 बूंदें नींबू रस अच्छी तरह आलू में मिला लें। आलू को ढंक कर एक तरफ रखें।

2. अब चटनी की सारी सामग्री को मिक्सी के जार में डालें और थोड़ा सा पानी एड कर मीडियम थिक चटनी पीस कर तैयार कर लें।

3. अब आती है बाॅम्बे टोस्ट तैयार करने की बारी। इसके लिए दो ब्रेड स्लाइस लीजिए। दोनों पर सबसे पहले बटर लगाइए। उसके ऊपर चटनी की लेयर लगाइए। अब एक तैयार ब्रेड स्लाइस पर एक चीज़ स्लाइस रखिए। उसपर तैयार आलू की एक टिक्की बनाकर रखिए। उसके ऊपर सलाद की स्लाइस लगाएं। ऊपर से चाट मसाला और नमक बुरकें और दूसरे ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें। टाॅप पर हल्का सा बटर और लगाएं। आपका बाॅम्बे टोस्ट सेंकने के लिए तैयार है।

4. बाकी के बाॅम्बे टोस्ट भी ऐसे ही तैयार कर लें। और एक-एक कर सभी को गैस टोस्टर में तैयार करते जाएं और क्रिस्पी- टेस्टी बाॅम्बे टोस्ट खाने वालों को सर्व करते जाएं। पर अपने लिए बचाना मत भूलियेगा। वरना इसमें आपका ही घाटा होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here