बजरंग अखाड़ा का वजूद मिटाने की कोशिश के एक वर्ष बाद भी जिला प्रशासन मौन,हिन्दू संगठन पुनः एकजुट,कल सौपेंगे ज्ञापन

पुतला दहन, उग्र आंदोलन, चक्काजाम सहित अनवरत मुहिम जारी रखने लिया गया निर्णय

मुंगेली। स्थानीय राम मंदिर में लोकनाथ साहू बजरंग अखाड़ा ट्रस्ट के नाम से जमीन पर विवाद बना हुआ है इस ज्वलंत एवं हिन्दू लोगो के आस्था के केंद्र में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के समक्ष जिला प्रशासन मानो कठपुतली जैसी नजर आ रही है जिससे संघठनो में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब तक उसके निराकरण पर शासन प्रशासन मौन है। विगत एक वर्षों से निराकरण का प्रयास विफल रहा है जिसके लिए जिला प्रशासन वस्तुस्थिति से हरसंभव दस्तावेज उपलब्ध कराकर जागरूक करने कल कलेक्टर राहुल देव को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं लोकनाथ साहू ट्रस्ट के सदस्य 11 बजे ज्ञापन सौंपेंगे। जिसके बाद भी समुचित कार्यवाही नहीं होने पर नगर बंद पुतला दहन एवं आंदोलन के लिए मुंगेली शासन प्रशासन के लोग जवाबदार रहने संबंधित प्रस्ताव आज की बैठक में निर्णय लिया गया है।आज बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी,श्रीधर सोनी, आकाश परिहार,यशवंत सिंह,संदीप ताम्रकार, विजय नंदवानी,यश गुप्ता,राजा सिंह, कौशल, राहुल, दीपक, महेंद्र,राम प्रसाद,संजय गुप्ता,नीलम सिन्हा, प्रशांत देवांगन,दीपक सोनकर, रमेश कुलमित्र,ब्रह्म दत्त त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *