- नौनिहालों के लिए सजग मुख्यमंत्री के भावनाओं को भी किया जा रहा नजरअंदाज
- शाला प्रवेश उत्सव एवं संचालन में हो रही समस्या
- जिला प्रशासन एवं अध्यक्ष शाला प्रबंधन के जनदर्शन में शिकायत के बावजूद शाला का संचालन हो रहा बाधित
मुंगेली। राज्य शासन के शिक्षा के स्तर को सुधारने हर संभव कोशिश के बावजूद मुंगेली विकासखंड अंतर्गत प्रतापपुर हाइस्कूल के प्रभारी प्राचार्य मेघनाथ कोसरिया के लगातार शिकायत एवं अनियमितताओं के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने डीईओ ऑफिस अटैच के आदेश के बावजूद एक माह से स्वास्थ्यगत कारण का हवाला देकर अटैचमेंट के आदेश को निरस्त कराने लगा हुआ है।
जबकि स्वयं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने जनदर्शन में तत्काल प्रभार संजय मारखंडे को दिलाने अर्जी लगाई बावजूद जिला प्रशासन अभी तक कोई हरकत में नजर नहीं आ रही है।

चर्चा यह भी है कि हटाए गए प्रभारी प्राचार्य मेघनाथ कोसरिया के लंबे समय तक किए अनियमितताओं के उजागर हो जाने के भय से वो अब तक मेडिकल का हवाला देकर अपना अटैचमेंट निरस्त कराने एड़ी चोटी एक कर रहा है जबकि अभिभावकों एवं शाला प्रबंधन द्वारा लगातार विरोध,शिकायत और जांच के लिए मांग के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसके कारण शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर के शाला प्रवेश उत्सव सहित अन्य सभी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित,बाधित हो रही हैं।

अभिभावकों एवं ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा सुनी जा रही है कि यदि आगामी सप्ताह के भीतर हटाए प्रभारी प्राचार्य मेघनाथ कोसरिया का प्रभार नहीं दिलाए जाने पर कलेक्टोरेट के समक्ष धरना,प्रदर्शन,उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

मालूम हो मेघनाथ कोसरिया (व्याख्याता एल.बी.) प्रभारी प्राचार्य शास.हाई स्कूल प्रतापपुर के विरूद्ध सुशासन तिहार 2026 नें विभिन्न बिन्दुओं कें शिकायत की गई थी। जिसकी जांच उपरांत जांच द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन मेघनाथ कोसरिया के विरूद्ध अनियमितता पाई गई।
जिसके बाद 10 जून को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली आगामी आदेश पर्यन्त तक संलग्न किया गया। उनके स्थान पर प्रभार संजय मारखण्डे व्याख्याता (एल.बी.) को सौँपने का आदेश डीईओ द्वारा कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत जारी किया गया । बावजूद एक माह से अटैचमेंट निरस्त कराने की फिराक में मेडिकल के हवाले से प्रभार नहीं दे रहा है ऐसे में अभिभावकों व ग्रामीण जनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।