पूर्व कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा का 23 अगस्त को राजनांदगांव प्रवास पर, भाजपा में शामिल होने के बाद पहला राजनैतिक दौरा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद जिले में पहले कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए गणेश शंकर मिश्रा 23 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे। विगत दिनों दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के समक्ष गणेश शंकर मिश्रा भाजपा में शामिल हुए थे। कलेक्टर रहते हुए उनके किए कार्यो की वजह से जिले की जनता उन्हें आज भी नहीं भूल पाई है। निर्मल ग्राम योजना, बाल विवाह रोकथाम, डोंगरगढ़ पदयात्री सेवा व सम्मान, नगर सौन्दरीयकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की वजह से जिले की अलग पहचान बनी थी। अपने प्रवास के दौरान गणेश शंकर मिश्रा सिविल लाइन में 11 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट और प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी का दर्शन कर वापस आकर परिचितों से मुलाकात कर भाजपा कार्यालय होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *