Breaking-पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को लिखी चिट्ठी, “राजीव युवा मितान क्लब” को बताया चंदा-चकारी गैंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की “राजीव युवा मितान” योजना पर सवाल उठाते हुए पूर्व कलेक्टर व बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने सीधे सीधे “राजीव युवा मितान क्लब” को हर साल 13269 क्लब को एक-एक लाख रुपए बांटे जाने को चंदा-चकारी करने वाले असामाजिक तत्वों को गलत तरीके से सरकारी पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए इसे षड्यंत्र बताया है।

– पढें क्या लिखा है चौधरी ने चिट्ठी में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी
जय जोहार!
आपने “राजीव युवा मितान” के नाम से एक नई योजना चालू की है। मैंने अखबारों में पढ़ा कि प्रत्येक वर्ष 13269 क्लब को एक-एक लाख रुपये प्रत्येक क्लब को बांटा जाएगा। सबको समझ में आ रहा है कि दरअसल, चंदा-चकारी करने वाले असामाजिक तत्वों को गलत तरीके से सरकारी पैसा बांटने का यह एक षड्यंत्र है,जिसका चुनावी उपयोग किया जा सके। हमारे छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद हुआ भाई-बहनों को आपकी इस षड्यंत्रपूर्ण योजना से कोई पैसा नहीं मिलने वाला है।

अगर वाकई आप युवाओं के हित में सोच रहे हैं, तो अपने घोषणापत्र के किए वादे अनुसार तत्काल 10 लाख युवाओं को 25 सौ रुपया मासिक दे दीजिये।

  • तत्काल पीएससी भर्ती में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए युवाओं द्वारा, किए जा रहे सुधार संबंधी मांगों को, पूरा कर दीजिए।
  • व्यापम गुमशुदा हो गया है, व्यापम को गुमशुदगी से बाहर ला दीजिए।
  • एसआई भर्ती को तत्काल पूरा कर दीजिए।
    -रेंजर और SDO फारेस्ट की भर्ती करा दीजिये।
    -सारे विद्यमितानों को अपने वादे अनुसार नियमित कर दीजिये।
  • बिजली विभाग के युवा संविदा कर्मचारियों ने 1 दिन में 25 सौ युवाओं ने अपना मुंडन कराया था,उनका तत्काल नियमितीकरण कर दीजिए।
  • सारे संविदा और अनियमित युवा कर्मचारियों का नियमितीकरण का वादा पूरा कर दीजिए।
  • शिक्षक भर्ती युवाओं द्वारा सड़क पर इतने संघर्ष किए जाने के बाद भी सरगुजा और बस्तर संभाग में अभी भी रुकी हुई है उसे तत्काल पूरा करा दीजिए।
    -कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर संविदा में काम किए युवाओं का नियमितीकरण कर दीजिए।
    -कोरोना काल में कई लोगों की आर्थिक हालत बिगड़ गई है। सभी स्कूली बच्चों और कॉलेज के युवाओं के फीस को कम से कम 1 साल के लिए सरकार से जमा करवा दीजिए।
    इन कदमों से युवाओं का सही मायने में भलाई हो सकेगा।आज आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, आपको जनत जनार्दन ने यह अवसर दिया है, ऐसा अवसर हमेशा नहीं रहता।जय वीरू के झगड़े में क्या पता,ऊंट कब किस करवट बैठ जाये?? फिलहाल के लिए राम राम।

एक अदना सा व्यक्ति
ओपी चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *