छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने की खुदकुशी

• लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। सूचना​ मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

बता दें कि राजनांदगांव ज़िले के खुज्जी विधानसभा से विधायक रह में राजिंदरपाल सिंह भाटिया डॉ रमन सिंह के पहले कार्यकाल में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए थे। वे बीजेपी के क़द्दावर नेताओं में शामिल थे।

खुज्जी विधानसभा से तीन बार रह चुके हैं विधायक

खुज्जी विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे नम्बर पर रहे, बाद में साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी घर वापसी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *