ईमानदारी की मिसाल: बैंक गार्ड ने लौटाए शख्स के खोए हुए 2 लाख, कलेक्टर ने ट्विट कर दी शाबाशी

पखांजुर। एक बैंक का गार्ड ईमानदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है आज इस दौर में जहां लोग छोटी-छोटी बातों के लिए अपना ईमान खराब कर लेते हैं वही एसबीआई की बैंक के गार्ड ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

बताया जा रहा है कि पखांजुर में भारतीय स्टेट बैंक शाखा पखांजुर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड समर पांडे ने ईमानदारी की एक और मिशाल कायम की। लोगों द्वारा समर पांडे ईमानदारी की चर्चाएं की जा रही है। अनेक लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है।

दरअसल भारतीय स्टेट बैंक शाखा पखांजुर में रोज की तरह गार्ड समर पांडे ड्यूटी पर तैनात थे। एक एलआईसी कार्यकर्ता द्वारा बैंक बाहर टेबल में 2 लाख रुपए भूल कर चले गए थे । गार्ड ने पैसो से भरी बैग देख कर अपने पास सुरक्षित रखा था। इसके कुछ देर बाद जो शख्स पैसो से भरा बैग भूल कर चला गया था वापस आया तो उन्हें पैसो से भरा बैग ईमानदारी से लौटा दिया।

कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने गार्ड की तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि स्टेट बैंक पखांजूर के बाहर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये ग़लती से छूट गए थे। 3 घंटे बाद जब वह वापिस बैंक पहुँचे तो ज़िम्मेदारी से गार्ड का कर्तव्य निभा रहे- श्री समर पांडे द्वारा पूरी राशि उन्हें सुरक्षित लौटा दी गई।
पूरे ज़िले को श्री पांडे की कर्तव्यपरायणता पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *