प्रथम बैठक 12 अक्टूबर को अमरटापू धाम परिसर में होगी आयोजित
मुंगेली। गुरु अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट, अमरटापू धाम (मोतिमपुर, मुंगेली) के न्यास बोर्ड की बैठक हाल ही में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के उद्देश्यों की पूर्ति एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन हेतु कार्यकारी समिति का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संरक्षक सदस्य के रूप में विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते एवं चुरावन मंगेशकर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, पूर्व सरपंच नितेश भारद्वाज, डॉ. प्रियंका जांगड़े और डॉ. डिकेन गर्ग को नामित किया गया।

इसके अतिरिक्त जगन्नाथ पाटले, टेकराम टोण्डे, रेखचंद कोशले, लक्ष्मीकांत भास्कर, डॉ. शिव कुमार बंजारा, तोपसिंह पाटले, पं. सुरेंद्र पाल पात्रे, एस.आर. घृतलहरे, राजेश कुमार लहरे, देवेन्द्र जांगड़े, आर.के. गेंदले, प्रदीप कुमार दिव्य, डॉ. गोविन्द प्रसाद बंजारा, डॉ. रमेश यादव, जितेन्द्र कुमार भास्कर, जयसिंह मरकाम, असवन्त पात्रे, भुवन प्रसाद बघेल, यतेन्द्र भास्कर, डॉ. मनीष बंजारा, तेजवंत बर्मन, भूपेन्द्र कुमार बांधी, छोटू लाल रात्रे, दिलीप कुमार काठले, पुष्पराज नवरंग, जगदीश अनंत, रामनाथ बघेल, आलोक रात्रे, कबिलास पात्रे, सनत कुमार बंजारा, रामप्रसाद भास्कर, भानू खाण्डे, जितेन्द्र बंजारा, धरम चतुर्वेदी, बेदराम बघेल, चंदन बंजारा, दुलार दास सवैया, ओमप्रकाश जांगड़े, छेदीलाल पात्रे, तीरिथराम बांघडे, रोहित पात्रे, दुजराम भास्कर, चरण राय, मिलिंद राज बघेल को कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के सदस्य गुरु अमरदास जी के उपदेशों एवं आदर्शों के अनुरूप सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ट्रस्ट की प्रथम बैठक 12 अक्टूबर को अमरटापू धाम परिसर में आयोजित की जाएगी।