कार्यपालन अभियंता अजय कुमार दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जगदलपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट में पदस्थ कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, अभियंता अजय कुमार ने एक ठेकेदार से निविदा प्रक्रिया से पूर्व कार्य दिलाने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इस संबंध में एसीबी को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई।

तय योजना के तहत, शुक्रवार को ठेकेदार ने अजय कुमार को यह राशि उनके सरकारी आवास—साकेत कॉलोनी, जगदलपुर में—सौंपी। जैसे ही अभियंता ने पैसे स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *