रायपुर। पूर्व आईएएस एवं भाजपा नेता ओपी चौधरी पर कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी की फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि पूर्व आईएएस चौधरी ने 18 मई को ट्विटर अकाउंट में वीडियो शेयर किया था। ओपी चौधरी ने कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया गया था।
चौधरी पर आरोप है कि इस वीडियो के कारण कोरबा जिले के लोग प्रशासन के खिलाफ हो रहे थे और प्रशासन के विरुद्ध बातें होने लगी थी। इस वीडियो को फर्जी बताकर बाकीमोगरा क्षेत्र के मधुसूदन दास ने रिपोर्ट लिखाई है। इस मामले में पूर्व आईएएस चौधरी के विरुद्ध धारा 505 (1)(बी) भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वीडियो शेयर होने के बाद कोरबा प्रशासन सख्ते में आ गई थी। और माइंस का कोरबा कलेक्टर-एसपी ने निरीक्षण भी किया था। इसके साथ राजनीति दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया था। अब इस मामले में ओपी चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।