चौथी बार अतुल तिवारी बार एसोसिएशन गौरेला, पेंड्रा, मरवाही के अध्यक्ष बने

तीनों पूर्व अध्यक्षों को हराया

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला बार एसोसिएशन के पंजीकृत 159 वकील सदस्यों वाले गौरेला,पेंड्रा,मरवाही जिले में चुनाव हुआ जिसमें कुल मतदान.156 वकीलों ने मतदान किया जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार अतुल तिवारी 65 वोट प्राप्त किया वही मदन गुप्ता 44 वोट प्राप्त किया वहीं कैलाश राठौड़ 27 वोट प्राप्त किया वही दीवान सिंह राठौड़ 19 वोट प्राप्त किया और एक वोट निरस्त रहा इस प्रकार कुल मत 156 पड़े जिसमें लोकप्रिय सरल सहज व्यवहार के धनी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी अतुल तिवारी जी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष श्री मदन गुप्ता को 21वोट से कैलास राठौर पूर्व अध्यक्ष को 38 मतों से एवं दीवान सिंह पूर्व अध्यक्ष को 46 मतों से परास्त करते हुए चौथी बार अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया इसी तरह से सचिव पद के तीन उम्मीदवार पवन त्रिपाठी फिरोज खान संजय गुप्ता थे जिनमे पवन त्रिपाठी ने 84 वोट हासिल की है फिरोज खान 22 वोट हासिल किया संजय गुप्ता 49 वोट हासिल किया इस तरह से पवन त्रिपाठी सचिव पद के लिए निर्वाचित हुये,

इसी तरह से कोषाध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में रहे आशीष बंसल 83 बोर्ड प्राप्त किया विनय तिवारी 38 वोट प्राप्त किया वीरेंद्र गुप्ता 35 वोट प्राप्त किया इस तरह से आशीष बंसल जी कोषाध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुए आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हुये बार एसोसिएशन के चुनाव में साफ सुथरे व्यवहार कुशल अच्छे व्यक्तित्व के धनी अतुल तिवारी जी आज चौथी बार निर्वाचित होकर अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया,

अपने जीत का श्रेय सभी अधिवक्ताओ को देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यह जीत बार एसोसिएशन के लिए अच्छे से कार्य करने के लिए सभी अधिवक्ता भाईयों एवं बहनों के हित को ध्यान में रखकर कार्य करने के साथ ही न्याय पालिका के दायरे में रहकर सभी के उम्मीदो पर खरा उतरने का मेरा हर संभव प्रयास रहेगा साथ ही अतुल तिवारी जी ने यह भी कहा कि इस बार जो हमारे सभी एसोसिएशन के चुनाव कुछ वोटों से पीछे रह गए हमारे सभी सम्माननीय साथी है हम सभी एक परिवार के सदस्य हैं उनके साथ मिलकर सलाह मशवरा कर संगठन हित में कार्य किया जाएगा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के दिशा में कार्य किया जाएगा,इस मौके भारी संख्या में समर्थक अधिवक्ताओं ने फूल माले के गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशियों का इजहार अतुल तिवारी जी का भव्य स्वागत किया गया।


उक्त अवसर पर पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, ज़िला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र शेखर बाजपेयी ने गौरेला पहुँचकर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *