कैट छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ चैप्टर की आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

यह गठन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी की अनुशंसा पर संपन्न हुआ।

बैठक के उपरांत कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने सभी नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की सेवा में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

कैट छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है –

प्रदेश सलाहकार – उमेश सिरोथिया, संजय चौबे, शरद अग्रवाल, पवन वाधवा

प्रदेश वाइस चेयरमेन – जीवत बजाज

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष – राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु माखीजा, भरत जैन, राकेश ओछवानी, शंकर बजाज

प्रदेश उपाध्यक्ष – सूरज प्रताप सिंह ठाकुर, प्रभु दास नत्थानी, धीतेंद्र पाठक

प्रदेश संयोजक – अवनीत सिंह

प्रदेश कार्यकारी महासचिव – जय नानवानी

प्रदेश सह कोषाध्यक्ष – राजेंद्र खटवानी

प्रदेश आईटी सेल प्रभारी – दीपक विधानी

प्रदेश कार्यालय प्रभारी – नरेश गंगवानी

प्रदेश एमएसएमई प्रभारी – मो. अली हिरानी

प्रदेश संपादक – सतीश श्रीवास्तव

प्रदेश पर्यावरण संयोजक – मोहन वर्ल्यानी

प्रदेश संस्कृति मंत्री – तेजेश मुखर्जी

प्रदेश संगठन मंत्री – अजय तनवानी, कन्हैया गुप्ता, अमर धिंगानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *