छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए पटना में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि विश्वरंजन को कार्डियक से जुड़ी समस्या के कारण पिछले महीने मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। लेकिन शनिवार रात उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *