जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली।

79 वर्षीय मलिक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मलिक के निधन की जानकारी उनके एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *