Home निधन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

205
0

-देश में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का था रिकार्ड

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे। सांस लेने की समस्या के कारण उन्हें 21 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया था कि वे ICU में थे। प्रकाश सिंह बादल रिकॉर्ड 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। गैस्ट्राइटिस और सांस लेने में परेशानी के कारण बादल को पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उम्र में 90 पार होने के बावजूद प्रकाश सिंह बादल राजनीति में सक्रिय थे। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़े हालांकि वे अपनी परंपरागत लांबी सीट से हार गए थे। बादल लगातार 25 साल तक (1997 से) इस सीट से विधायक रहे। प्रकाश सिंह बादल अब भी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक थे।

‘सीनियर बादल’ के नाम से चर्चित प्रकाश सिंह बादल ने महज 20 साल की उम्र में सरपंच का चुनाव जीतकर पहली बार राजनीति में कदम रखा था। तब साल था 1947। 1957 में वे पहली बार विधायक बने थे। प्रकाश सिंह बादल ने 10 बार विधानसभा चुनाव जीता था।

बादल 1970 में जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो वह देश में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे। उस वक्त उनकी उम्र 43 साल की थी। वहीं, साल 2012 में जब वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने तो वह देश के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री थे। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल सबसे उम्रदराज प्रत्याशी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here