मुंगेली. बाबा रामदेव जी का स्थापना दिवस 27 जून को मनाया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम के
सुबह 9 बजे से बाबा अभिषेक (पूजन एवं आरती) जिसके लाभार्थी जगदीशचंद,श्रेणिक, डॉ.श्रेयांश पारख परिवार रहेंगे. दोपहर 12:30 बजे से प्रसादी वितरण बाबा के भक्तगण के सहयोग से आयोजित किया गया है.
शाम 7:00 बजे से महाआरती जिसमें लाभार्थी बाबा के भक्तगण होंगे. रात्रि 8:30 बजे से भजन संध्या
भजन गायक श्री परबत साखी (जोधपुर राजस्थान) द्वारा होगा.
कार्यक्रम की तैयारियों में
श्री रामदेव सेवा समिति मुंगेली की टीम जुटी हुई है.
ध्यान रहे यह दिन बाबा रामदेव जी की मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन, मुंगेली शहर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भजन-कीर्तन, भंडारे और शोभायात्रा शामिल हैं।
यह दिन बाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो उन्हें श्रद्धा और भक्ति के साथ याद करते हैं।