गरियाबंद: आदिवासी विरोधी भ्रामक प्रचार,झूठी अनर्गल बयान बाजी करने वाले असामाजिक तत्वों की हो गिरफ्तारी,सर्व आदिवासी समाज बड़े आंदोलन के मूड में

छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले जो कि आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां कुछ लोग आदिवासी विरोधी गतिविधियों के लिए सिंडिकेट बनकर सोशल मीडिया,झूठी शिकायतों का लगातार काम कर रहे है। आदिवासी वर्ग के अधिकारी जो इन लोगों के भयादोहन या ब्लैकमेल का विरोध कार्यवाही करने की बात करने पर उन्हीं अधिकारियों के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर आदिवासी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है हालांकि गरियाबंद जिले के अंदर किए जा रहे ये साजिश में जिला मुख्यालय के अलावा अन्य ब्लॉक के कुछ आदिवासी विरोधी लोगों की साजिश चल रही है।

स्वयं कलेक्टर एवं राज्य स्तर के अधिकारियों के समक्ष कुछ आदिवासी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोग अब झूठी शिकायतों को सोशल मीडिया में फैलाकर विरोधी माहौल बनाने और सामाजिक उन्माद उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है।

मालूम हो इस गिरोह के कुछ लोग गरियाबंद जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर नवीन कुमार भगत के विरुद्ध माहौल बनाने पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों द्वारा लंबे समय से आदिवासी विरोधी मुहिम जैसा छेड़ा गया है जिसके कारण आदिवासी विरोधी कुछ लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही की थी बावजूद लगातार आदिवासी वर्ग के अधिकारियों की पदस्थापना उपरांत भ्रामक एवं झूठी शिकायतों से साजिश रची जा रही है।

गरियाबंद जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध लोगों के गिरफ्तारी के बाद फिर एक बार स्वयं आदिवासी समाज मोर्चा खोलने की तैयारी में नजर आ रहा है।

चर्चा यह भी है कि गरियाबंद के नक्सली हौसलों को बढ़ावा देने का काम करने जैसे घटनाक्रम के कुछ लोग आरटीआई एक्टिविस्ट,मीडिया प्रतिनिधि या फिर आदिवासी विरोधी लोगों की साजिशें लंबे समय से चल रही है हालांकि पुलिस की गोपनीय एवं सतर्कता टीम इन सब लोगों पर जिला प्रशासन के प्रतिवेदन उपरांत कार्यवाही करने के मूड में है। हालांकि आदिवासी समाज लंबे समय से गरियाबंद जिले के घुसपैठियों,भ्रामक प्रचार प्रसार से माहौल खराब करने वाले षड्यंत्रकारियों के अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध लगातार मुद्दा उठाते आ रहा है।

इस सम्बन्ध में अपर कलेक्टर नवीन कुमार भगत से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जिले में कुछ लोग अनेक प्लेटफार्म का दुरूपयोग कर उन्माद उत्पन्न करने और भयादोहन जैसे प्रयास करने की साजिश हो रही जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को है शीघ्र ही ऐसे लोगों पर नोटिस देकर और पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *