जोगीसार का पुल हुआ अदृश्य,प्रभारी मंत्री के गोद ग्राम का पुल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट

जी.पी.एम। पूरा मामला ग्राम पंचायत जोगीसार गौरेला, पेंड्रा, मरवाही जिला का है यहां का पुल एक सीजन के फसल जैसा है।
गर्मी और ठंड के निकलने के बाद बरसात का मौसम आते ही पुल भी पानी के साथ बह जाता है।
ग्राम के लोगो ने बताया कि इस पुल को हर वर्ष बनाया जाता है व जैसे ही बरसात आती है पुल फिर से बह जाता है यह बात समझ के परे है कि आखिर किस गुढवत्ता का मटेरियल इस पुल में उपयोग में लाया जाता है।

पिछले तीन सालों से यह पुल स्थायी नही हो पाया है गांव के जन प्रतिनिधियो का कहना है की इस बार ग्राम पंचायत के मद से पुल का नव निर्माण कराया जाएगा सरपंच ने ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि अगली स्वीकृत राशि से इस पुल को मजबूत बनाया जाएगा।
सरपंच ने बताया कि यह पुल वन विभाग द्वारा बनाया गया था जिसका बारिश के मौसम में कोई अवचित्य नही रहता है।
इस बार ग्राम पंचायत के मद से इस पुल को मजबूत बनाने का प्रयास रहेगा ताकि गांव के लोगो को बारिश में तकलीफों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *