गौरी गुप्ता बनीं भाजयुमो की प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार किया गया है। यह विस्तार प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा की अनुशंसा पर किया गया, जिसके तहत कई सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसी क्रम में बिलासपुर की सक्रिय युवा कार्यकर्ता गौरी गुप्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद गौरी गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी।

गौरी गुप्ता ने विशेष रूप से बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने कहा, “अमर अग्रवाल मेरे राजनीतिक गुरु हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनके मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलना उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना संभव नहीं था। उन्होंने मुझे इस जिम्मेदारी के योग्य समझा, इसके लिए मैं सदैव उनकी आभारी रहूंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *