धनतेरस पर सोने-चांदी के दाामों में बड़ी गिरावट, चांदी 15335 रुपए सस्ती, सोना 3541रुपए सस्ता

नई दिल्ली: आज शनिवार 22 अक्टूबर को देशभर में धनतेरस मनाया जा रहा है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोने-चांदी (gold silver latest price) की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार सोने चांदी के रेट घट रहे हैं। ऐसे में ग्राहक गोल्ड-सिल्वर खरीदने को लेकर उत्साहित हैं। कारोबारियों का भी मानना है कि इस साल धनतेरस दिवाली पर बंपर खरीदारी हो सकती है। आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना इस साल के रिकॉर्ड हाई से लगभग 3500 रुपए सस्ता मिल रहा है। वहीं, चांदी 15,000 रुपए तक सस्ती मिल रही है।

आइए जानते हैं सोने-चांदी के भाव

24 कैरट सोने का लेटेस्ट भाव 50,062 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोने के दाम 45,857 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
18 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट 37,547 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
14 कैरेट का सोना 29,286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *