Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में ‘मां’ के नाम पेड़ लगवाएगी सरकार: CM साय कैबिनेट मंत्रियों...

छत्तीसगढ़ में ‘मां’ के नाम पेड़ लगवाएगी सरकार: CM साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ लगाएंगे ​​​​​​​पौधा, आज से होगी अभियान की शुरुआत

36
0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की आधिकारिक शुरुआत गुरुवार को हो रही है। दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय पौधा लगाएंगे। उनके साथ पूरी कैबिनेट के मंत्री और प्रदेश के अलग-अलग विभागों के सीनियर अफसर भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू और गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

12 जुलाई से हर आंगनबाड़ी में लगेगा पौधा

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निर्देश दिए हैं कि 12 जुलाई को प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाएं और बच्चे 5-5 फलदार पौधे लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here