पीएम मोदी की बैठक में शामिल होंगे राज्यपाल उइके और भूपेश बघेल, सीएम दिल्ली रवाना,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी करेंगे मुलाकात

रायपुर । आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बैठक में राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। पीएम मोदी छह अगस्त को सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार शाम दिल्ली रवाना हो गए हैं।

यह बैठक राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में शनिवार को शाम 4.30 बजे होगी। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सात अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मुर्मु से मुख्यमंत्री की पहली मुलाकात होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *