मुंगेली। गुरु अमरदास सेवा समिति अमरटापू धाम मोतिमपुर में दिनांक- 07/12/2025 को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के 269वीं जयंती मनाने एवं एक दिवसीय गुरु पर्व मेला आयोजन के तैयारी के संबंध में समिति के अध्यक्ष दुर्गा बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें आसपास के 10 गांवों के प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गुरु पर्व मेला को व्यवस्थित एवं सुचारू संचालन के लिए सुझाव लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर परिसर में पूजा अर्चना एवं अन्य व्यवस्था के लिए प्रभारी पंडित जगन्नाथ पाटले, चौका पूजा प्रभारी श्री दुलार सवैया, जय स्तंभ में ध्वजारोहण की समस्त व्यवस्था प्रभारी- रामनाथ बघेल, प्रचार प्रसार प्रभारी श्री हिंसलाल चेलकर, भंडारा व्यवस्था प्रभारी- अश्वंत पात्रे, पार्किंग व्यवस्था प्रभारी- पं. सुरेंद्र पाल पात्रे, आमंत्रण व्यवस्था प्रभारी- तेजवंत बर्मन, दानपत्र प्रभारी- जितेंद्र बंजारा, जयसिंग मरकाम, वॉलिंटियर्स व्यवस्था प्रभारी- मूलचंद बघेल, प्रदीप बघेल, बाजार व्यवस्था प्रभारी रविंद्र पात्रे, पंडाल में बैठक व्यवस्था प्रभारी- ताराचंद टंडन, तरुण पाटले, संग्राम गर्ग, फूलचंद लहरें, जितेंद्र भास्कर, संतोष चतुरगोष्टी को सोपा गया। बैठक में टेकराम टोण्डे, प्रेमचंद बघेल, मुकेशराज बघेल, आलोक रात्रे, लौनू जांगड़े, सहित सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।