अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन धरना स्थल पर की गई हरेली पूजन

मुंगेली :  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ तथा नवीन शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में समान भूमिका, निष्पक्ष बेनर में आयोजित अनिश्चितकालीन आंदोलन के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक पर्व हरेली पूजन संजय उपाध्याय,बलराज सिंह,दीपक वेंताल,अशोक मिश्रा, विजय यादव उमेश साहू,सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन से किया गया।पंडाल में कृषि कार्य में सहायक उपकरणों के साथ ही गेड़ी का भी पूजन किया गया।

धरना आंदोलन सभा को संबोधित करते हुए संजय उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी भी कृषक परिवार से हैं याने कृषक पुत्र हैं।आज छत्तीसगढ़ के किसानों के खुशहाली के प्रथम त्योहार *हरेली* के अवसर पर कृषक पुत्रों(कर्मचारियों) की डी ए व एच आर ए की मांग पूरी कर मुख्यमंत्री महोदय को अन्नदाता कृषकों का सम्मान करना चाहिए।


आज धरना आंदोलन को दीपक वेंताल,बलराज सिंह,सबिरूद्दीन शेख, श्रीमती रीना श्रीनेत ,श्रीमती प्रिया ध्रुवे , संजय उपाध्याय, दीपक बेंताल,श्रीमती मीनाक्षी उपाध्याय, श्रीमती रीना श्रीनेत ,श्रीमती शोभा किरण शुक्ला,श्री मती सरला सोलंकी,श्रीमती रूपरेखा शर्मा, शिव कुमार चंद्राकर ,जिला राम यादव, उमेश कश्यप , चंद्रशेखर उपाध्याय ,राम कुमार जायसवाल, छत्रपाल उपाध्याय ने संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन पोषण साहू ने किया। आज धरना में अशोक मिश्रा,राजेन्द्र नवरंग,नेमीचंद भास्कर,नरेंद्र तिवारी,धनश्याम देवांगन,पीला राम दिवाकर,रामेश्वर राव, अभिषेक तिवारी,खूबचंद क्षत्रिय,उमेश कश्यप,दूधेश्वर साहू, नवाब अली,अजय ठाकुर,रामेश्वर साहू,कुलेश्वर शर्मा छत्रपाल सिंह ध्रुव, दशरथ कल्याण,   अश्वनी साहू …सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *